RJ NEWS EDUCATION HUB: पढ़ाई, सरकारी नौकरी, परीक्षा तैयारी और शिक्षा सामग्री एक ही जगह। EXPLORE NOW
RJ NEWSEDUCATION HUB
☎ Help & Support+91-XXXXXXXXXX
🌐 Hindi ⌄
Rj News Education Hub

पढ़ाई भी, तैयारी भी — सफलता की ओर!

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए Current Affairs, Rajasthan GK, Study Notes, परीक्षा अपडेट और उपयोगी सामग्री एक ही मंच पर।

RJ NEWS EDUCATION HUB

Trusted Platform for Competitive Exam Preparation

मध्यकालीन भारत का इतिहास - भक्ति एवं सूफी आंदोलन Part -4 महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन(ज्ञानेश्वर, नामदेव, तुकाराम, एकनाथ, समर्थ गुरु रामदास, चोखामेला,सूफी आंदोलन : प्रारम्भ, शब्दावली, दर्शन,)

मध्यकालीन भारत का इतिहास - भक्ति एवं सूफी आंदोलन Part -4 महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन(ज्ञानेश्वर, नामदेव, तुकाराम, एकनाथ, समर्थ गुरु रामदास, चोखामेला,सूफी आंदोलन : प्रारम्भ, शब्दावली, दर्शन,)

मध्यकालीन भारत का इतिहास - भक्ति एवं सूफी आंदोलन Part -4 महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन(ज्ञानेश्वर, नामदेव, तुकाराम, एकनाथ, समर्थ गुरु रामदास, चोखामेला,सूफी आंदोलन  प्रारम्भ, शब्दावली, दर्शन,)





महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन(ज्ञानेश्वर, नामदेव, तुकाराम, एकनाथ, समर्थ गुरु रामदास, चोखामेला)

महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन

  1. प्रेरक देवता – विठोबा / विट्ठल (पंढरपुर का देवता, विष्णु का अवतार)
  2. महाराष्ट्र में धर्म दो भागों में विभाजित था –

1. वारकरी / वरकरी संप्रदाय

  • वरकरी – परिक्रमा करने वाले लोग
  • सौम्य स्वभाव, भावुक जनता का धर्म
  • कृष्ण (विठोबा) की पूजा
  • प्रमुख संत – ज्ञानदेव, नामदेव, तुकाराम

2. धरकरी / धरना संप्रदाय

  • एक ही स्थान पर रहने वाले
  • राम की पूजा
  • सैद्धान्तिक प्रवृत्ति
  • संस्थापक – समर्थ गुरु रामदास


महाराष्ट्र के प्रमुख भक्ति संत


🕉️ संत ज्ञानेश्वर

  • (1285–1353 ई.)
  • जन्म – 1285 ई., औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
  • गुरु – निवृत्तिनाथ
  • पिता – विट्ठापंत
  • माता – रुक्मणी बाई

प्रमुख ग्रंथ

  1. ज्ञानेश्वरी / भावार्थ दीपिका
  2. मराठी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता की टीका
  3. अमृतानुभव
  4. चंगदेवप्रशस्ति


🕉️ संत नामदेव

  • (1270–1350 ई.)
  • जन्म – 26 अक्टूबर 1270
  • जन्म स्थान – पंढरपुर, बामणी गाँव (कृष्णा नदी तट)
  • पिता – दामासेठ
  • माता – गौणदेवी
  • पत्नी – राजाबाई
  • गुरु – विसोबा खेचर (विठोबा)

अन्य तथ्य

  • जाति – छीपा
  • बचपन में डाकू, हृदय परिवर्तन के बाद संत
  • 61 पद्य आदिग्रंथ में शामिल
  • दिल्ली में सूफी संतों से वाद-विवाद
  • ज्ञानेश्वर के साथ भ्रमण
  • बाद में महाराष्ट्र छोड़कर धोमन गाँव (गुरदासपुर, पंजाब) में निवास
  • हिन्दू एवं सिख – दोनों में समान रूप से पूज्य


🕉️ संत तुकाराम

  • (1520–1598 ई.)
  • जन्म – पुणे (महाराष्ट्र)
  • पिता – बोल्होबा / बहेला
  • माता – कनकाई
  • पत्नी – जीजाबाई
  • जाति – शूद्र

भक्ति

  1. स्वयं विठोबा की पूजा
  2. ग्रंथ – तुकाराम री वाणी


🕉️ एकनाथ

  • (1533–1599 ई.)
  • जन्म – पैठन, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
  • गुरु – जनार्दनस्वामी
  • संत ज्ञानेश्वर से प्रभावित

कार्य

  • ज्ञानेश्वरी का प्रामाणिक संस्करण प्रकाशित

ग्रंथ

  1. चतुश्लोकी भागवत
  2. भावार्थ रामायण
  3. रुक्मणी स्वयंवर
  4. भगवद्गीता के चार श्लोकों पर टीका


🕉️ समर्थ गुरु रामदास

  • (1608–1681 ई.)
  • मूल नाम – नारायण सूर्यजी पन्त
  • प्रसिद्धि – समर्थ गुरु
  • धरकरी संप्रदाय के संस्थापक

जीवन

  • 12 वर्ष तक सम्पूर्ण भारत भ्रमण
  • कृष्णा नदी तट पर चफाल में राम मंदिर
  • वहीं निवास

संप्रदाय

  • रामदासी संप्रदाय / परमार्थ संप्रदाय
  • मुख्य आश्रम – सज्जनगढ़ (सतारा)

विशेषताएँ

  • ‘राम-राम’ अभिवादन की शुरुआत
  • पंथ का स्वरूप – गैर-राजनीतिक
  • पूर्णतः ब्राह्मणों का पंथ
  • शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु

प्रमुख ग्रंथ

  • दासबोध (दशबोध)
  • आनन्दवन भुवन


🕉️ चोखामेला

  • जन्म – महार जाति, सोलापुर जिला, मंगलवेढ़ा
  • गुरु – नामदेव
  • उपाधि – महाराष्ट्र का पहला दलित कवि

अभंग परंपरा

  • 13वीं सदी में वारकरी संतों द्वारा
  • विठोबा की स्तुति में रचित छंद
  • शूद्रों व अस्पृश्यों के लिए भी वारकरी पंथ खुला

परिवार

  • माता-पिता, पत्नी सोयराबाई, बहन निर्मला, पुत्र कर्ममेला,
  • सोयराबाई का भाई बंका महार – सभी विठ्ठल भक्त
  • सभी ने अभंग रचना की

कृति

  • विवेकदीप


सूफी आंदोलन : प्रारम्भ, शब्दावली, दर्शन

☪️ सूफी आंदोलन

  • भारत में सूफी आंदोलन का प्रारम्भ
  • भारत में सूफी आंदोलन का प्रारम्भ तुर्क आक्रांताओं के साथ माना जाता है।
  • प्रथम तुर्क आक्रांता महमूद गजनवी के समय पहली बार सूफी संत भारत आए।

प्रारम्भिक सूफी संत

  1. 1005 ई. – महमूद गजनवी की पंजाब विजय के समय
  2. शेख इस्माइल भारत आने वाले प्रथम सूफी संत थे।
  3. भारत आने वाले दूसरे सूफी संत –

  4. अली बिन उस्मान अल हुजवेरी
  5. 12वीं शताब्दी में –

  • सैय्यद अहमद सखी सखर भारत आए
  • ‘लखदाता’ के नाम से प्रसिद्ध

  1. 1192 ई. – तराइन के द्वितीय युद्ध के समय

  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत आए
  • मोहम्मद गौरी के साथ


सूफी शब्दावली (Sufi Terminology)

  • पीर – गुरु
  • मुरीद – शिष्य
  • वली – गुरु का उत्तराधिकारी
  • खानकाह – सूफियों का निवास स्थान (मठ)
  • मजार – समाधि स्थल

फना / समा

  1. सूफी ईश्वर को महबूब और स्वयं को महबूबा मानते हैं।
  2. ईश्वर को रिझाने हेतु संगीत (कव्वाली) गाई जाती है जिसे समा कहते हैं।
  3. समा के माध्यम से ईश्वर में विलीन हो जाना ही फना कहलाता है।
  4. तसव्वुफ – रहस्यात्मक प्रवृत्तियाँ / आंदोलन
  5. मलफूजात – सूफी संतों के उपदेशों का संकलन
  6. मकतूबात – सूफी संतों के पत्रों का संकलन
  7. विलायत – राज्य नियंत्रण से मुक्त क्षेत्र
  8. खलीफा – इस्लाम का सर्वोच्च धार्मिक गुरु
  9. उलेमा – धार्मिक विद्वान
  10. काजी – धार्मिक न्यायाधीश


सूफी साहित्य

  • भारत में इस्लामी रहस्यवाद पर लिखी गई प्रथम पुस्तक –
  • “कश्फ-उल-महजूब”
  • लेखक – अली बिन उस्मान अल हुजवेरी

प्रारम्भिक रहस्यवादी संत (विश्व संदर्भ)

  1. राबिया (8वीं शताब्दी)

  • महान महिला सूफी संत
  • तुलना – मीरा बाई से की जाती है

  1. मंसूर बिन अल-हल्लाज (10वीं शताब्दी)

  • स्वयं को “अनल-हक” (मैं ही ईश्वर हूँ) कहा
  • परिणामस्वरूप फाँसी दी गई


सूफी दर्शन की दो प्रमुख विचारधाराएँ

1. वहदत-उल-वुजूद

  • एक ही ईश्वर में विश्वास
  • एकेश्वरवाद
  • प्रवर्तक – इब्न-उल-अरबी

2. वहदत-उल-शुहूद

  • आत्मा व परमात्मा में दास-मालिक संबंध
  • प्रवर्तक – शेख अहमद सरहिन्दी
  • नोट – दोनों विचारधाराओं का अंतिम लक्ष्य
  • 👉 ईश्वर की प्राप्ति है।


सूफी आंदोलन की दो प्रवृत्तियाँ

1. बा-शरा

  • शरीयत (इस्लामी कानून) में विश्वास
  • आगे चलकर अनेक सिलसिलों में विभाजित –

    1. चिश्ती
    2. सुहरावर्दी
    3. कादिरी
    4. नक्शबंदी
    5. फिरदौसी
    6. सत्तारी

2. बे-शरा

  • शरीयत में विश्वास नहीं
  • भ्रमणशील जीवन
  • आगे चलकर पतन / समाप्त


प्रमुख सूफी सिलसिले एवं भारत में उनके संस्थापक

  • सिलसिला
  • संस्थापक
  • स्थान
  • चिश्ती
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
  • अजमेर
  • सुहरावर्दी
  • शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी
  • मुल्तान
  • फिरदौसी
  • बदरुद्दीन समरकंदी
  • बिहार
  • सत्तारी
  • शाह अब्दुल्ला सत्तारी
  • जौनपुर
  • कादिरी
  • नासिरुद्दीन जिलानी
  • उच्छ
  • नक्शबंदी
  • ख्वाजा बाकी बिल्लाह
  • उच्छ

भारत में आगमन का क्रम

  • चिश्ती → सुहरावर्दी → फिरदौसी → सत्तारी → कादिरी → नक्शबंदी


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url